आज के समय में लोग मत्स्यपालन करना खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों के बीच मत्स्यपालन को लेकर एक अलग हीं क्रेज देखने को मिल रहा है। पढ़े लिखे युवा भी मत्स्यपालन कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको मत्स्यपालन से जुड़ी सभी जानकारियां देंगे, जिसको जानकर आप भी मत्स्यपालन करने को लेकर काफी इच्छुक होंगे।
मत्स्यपालन के लिए सरकार भी कर रही है लोगों को प्रोत्साहित
मत्स्यपालन को लेकर बिहार के लोग भी काफी इच्छुक दिख रहे हैं। यह व्यवसाय अब धीरे-धीरे काफी प्रसिद्ध भी हो रहा है। अब तो सरकार भी मत्स्यपालन के लिए किसानों को काफी प्रोत्साहित करती नजर आ रही है। सरकार ने नेशनल लेवल पर मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की है, जिसके तहत मत्स्य पालन का व्यवसाय प्रारंभ करने वाले लोगों को सब्सिडी भी मिल रही है।

मत्स्य पालन के लिए सरकार दे रही है लोगों को लोन
देश से बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार लोगों के बीच नई नई योजना लेकर आ रही है। इसी योजनाओं में से एक है मत्स्य पालन का योजना, जिसके तहत लोग मत्स्य पालन कर अच्छी सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं।अगर मतस्यपालन के लिए आपको भी लोन चाहिए तो इसके लिए आप मत्स्य पालन विभाग में कांटेक्ट करना होगा तब आपको लोन मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें :- इस IAS अधिकारी ने 3 एकड़ जमीन को मिनी जंगल में किया तब्दील, अब लोगों को शुद्ध और ताजी हवा मिल रही
मत्स्य पालन के लिए मिलता है निःशुल्क प्रशिक्षण
देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, ऐसे में सरकार लोगों के लिए लगातार योजना बना रही है, जिससे लोगों को बेरोजगारी के आलम से दूर किया जाए। बता दें कि, वर्ष 2020 के सितंबर में मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत हुई थी, तब से इसे सबसे बड़ी योजनाओं में गिनती की जा रही है। सरकार के द्वारा किसानों को मत्स्य पालन के लिए ऋण तथा निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 60 फीसदी मिलेगा सब्सिडी
अगर आप अनुसूचित जाति की महिला हैं और आप मत्स्य पालन के व्यवसाय को शुरू करना चाहती हैं तो आपको
60 फ़ीसदी अनुदान मिलेगा और वहीं अन्य लोगों को तो 40 फीसदी हीं सबसिडी मिल पाएगी।
बता दें कि, अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई
*अगर आप भी इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहते है तो सबसे पहले आपको भारत का स्थायी नागरिक होना जरूरी है।
- इसके अलावे इस योजना का लाभ देश के सभीकिसान किसान उठा सकते हैं।
- प्रकृतिक आपदा होने के कारण भी किसान कर सकते हैं इस योजना का अप्लाई। बता दें कि, आप मछली पालक क्रेडिट कार्ड को बनाकर इसके तहत 1.60 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं और साथ ही आप इसके तहत 3 लाख का लोन भी ले सकते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान देना होगा कि अगर आप इसके तहत लोन लेते हैं तो आपको इसमें कम ब्याज चुकाना होगा।
This is a topic close to my heart cheers, where are your contact details though?