आप अपने घर पर भी फूल का पौधा आसानी से लगा सकते है क्योंकि इसे लगाने में अधिक जमीन की जरूरत नहीं पड़ती। इससे ना केवल घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि घर का वातावरण भी सुगंधित रहता है। इसके अलावा इन पौधों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए भी किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि किस फूल के पौधे को आप आसानी से अपने घर पर उगा सकते है?
गुलाब (Rose)
गुलाब के पौधों को बगीचे के साथ-साथ घर पर भी सजावटी पौधों के रूप में लगाया जाता है। आपको बता दे कि दुनिया में गुलाब की लगभग सौ प्रजातियां हैं। गुलाब का इस्तेमाल इत्र, गुलाब जल, खाने-पीने के सम्मानो में किया जाता है।

गेंदा (Marigold)
गेंदा के फूल की खेती व्यापक रूप में भारी मात्रा में की जाती है। यह फूल दिवाली के शुभ त्योहार के दौरान खिलते हैं। गेंदा फूल का प्रयोग धार्मिक आयोजनों में भी किया जाता है।

मोगरा (Mogra)
जैस्मिनम सम्बक को चमेली के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खेती भारत के अलावा और कई देशों में होती है। ज्यादातर घरों में चमेली के फूल का इस्तमाल सजावट के लिए किया जाता है क्योंकि इसकी खुशबु बहुत अच्छी होती है।

चांदनी
यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है इसलिए इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी किया जाता है। इस पौधे और इसकी पत्तियों को आर्मी ग्रीन मॉथ कैटरपिलर भी खाते हैं।

गुड़हल (Hibiscus)
गुड़हल फूल को हिबिस्कस नाम से भी जाना जाता है। इसके सूखे फूल खाए जाते हैं तथा हर्बल दवाओं और सौंदर्य के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

सदाबहार
केथारेन्थस रोजस के नाम से प्रसिद्ध सदाबहार पौधा 12 महीने का होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर घरों में सजावट के लिए किया जाता है। यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

डहेलिया (Dahlia)
डैलिया या डहेलिया के नाम से प्रसिद्ध यह एक खूबसूरत फूल है। यह फूल सूरजमुखी, डेज़ी और गुलदाउदी के ही परिवार समूह के सदस्य माने जाते हैं।

गुलदाऊदी (Chrysanthemum)
गुलदाऊदी के फूल को ही सेवन्ती भी कहां जाता है। यह फूल का पौधा सबसे अधिक देखे को मिलता है। सर्दियों में इसकी खेती होती हैं।

गुलबहार (Daisy)
आमतौर पर गुलबहार का फूल हिमालय की ढलानों में पाया जाता है। छोटे पीले और सफेद रंग का यह फूल घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।